{"_id":"60e9674c8ebc3ebc68764dcf","slug":"woman-victim-of-molestation-commits-suicide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया घातक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सामूहिक दुष्कर्म से पीड़ित महिला ने की खुदकुशी, इस वजह से उठाया घातक कदम
Sat, 10 Jul 2021 02:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:54 PM IST
सार
विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए आरोपियों की प्रताड़ना को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम घटना स्थल से नमूना एकत्रित कर उसकी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जिनके खिलाफ केस दर्ज किया था, उनकी गिरफ्तारी न होने से महिला अवसाद में थी। विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मौत के लिए आरोपियों की प्रताड़ना को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, पुलिस अभी यही नहीं तय कर पाई है कि विवाहिता ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
बांसगांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है कि पड़ोसी गांव गजारी के मनीष यादव व सचिन यादव पुत्र पन्नेलाल यादव, प्रिंस यादव पुत्र नन्हेलाल यादव, शुभम यादव पुत्र सुभाष यादव, उदयभान यादव पुत्र अज्ञात तथा ग्राम डाड़ी रावत निवासी अपने ननिहाल में रहने वाले अभिजीत प्रजापति ने उसकी पत्नी और बहन के साथ महीनों पूर्व सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ ही मोबाइल से वीडियो बना लिया था। अभिजीत व अन्य आरोपी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसकी पत्नी और बहन के साथ इसके बाद भी दुष्कर्म कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे तंग आकर विवाहिता ने शुक्रवार की सुबह पांच बजे अपने कमरे में पंखे के सहारे गले में साड़ी बांधकर फांसी लगाकर जान दे दी। बांसगांव सीओ श्यामदेव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की मौत की वजह पता चल पाएगी। पूर्व में दर्ज मुकदमे में मुख्य आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की शीघ्र गिरफ्तारी करने का आदेश एसएचओ को दे दिया गया है।