{"_id":"5e1c64738ebc3e87ba645a96","slug":"woman-died-in-road-accident-accused-scooty-driver-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को टक्कर लगते ही चालक स्कूटी छोड़कर भागा, अस्पताल में एक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला को टक्कर लगते ही चालक स्कूटी छोड़कर भागा, अस्पताल में एक ने दम तोड़ा
Mon, 13 Jan 2020 06:25 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खोराबार (गोरखपुर)।
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 13 Jan 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
आरोपी की स्कूटी (इनसेट में मृतक महिला लक्ष्मी देवी)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के सुबा बाजार में स्कूटी की टक्कर से गिरी एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना सोमवार की सुबह 11:30 बजे हुई।
मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी (58) रानीडीहा निवासी के रूप में हुई जबकि घायल लक्ष्मी देवी के पति राजदेव मौर्या रेलवे से रिटायर्ड है। लक्ष्मी को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक रानीडीहा की रहने वाली लक्ष्मी देवी गांव की सोना देवी (60) घर से सुबा बाजार कस्बे में एक दुकान से राशन लेने गई थी। राशन लेकर दोनों महिलाएं पैदल 11:30 बजे के करीब घर लौट रही थी।
अभी वह कस्बे से बाहर गई कि सुबा बाजार की ओर से रानीडीहा की ओर जा रहे एक स्कूटी सवार ने पीछे से दोनों महिलाओं को ठोकर मार दिया महिलाएं सड़क पर गिर गई तथा उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन लक्ष्मी देवी को लेकर पीएचसी खोराबार आए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सोना देवी को उनके परिजनों ने रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। स्कूटी सवार युवक स्कूटी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस स्कूटी को कब्जे में ले ली तथा लक्ष्मी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।