फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman death during worshiping under tree was crushed by dunfer in Gorakhpur

गोरखपुर: पेड़ के नीचे पूजा कर रही थी महिला, नहीं पता ऐसे मिलेगी मौत

Sat, 23 May 2020 08:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 May 2020 08:57 PM IST
सार

  • ग्रामीणों ने एक घंटे तक रोके रखा आवागमन
  • डंफर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
woman death during worshiping under tree was crushed by dunfer in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर के गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर दो के खपड़हवा चौराहे के पास शनिवार सुबह सड़क के किनारे पीपल के वृक्ष के नीचे पूजा कर रही रीना देवी (38) को मिट्टी लदे डंफर ने कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर आवागमन रोक दिया और डंफर चालक को पकड़ लिया। गुलरिहा इंस्पेक्टर मनोज राय ने लोगों को समझाकर करीब एक घंटे बाद आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोइरीपुर टोला निवासी रीना देवी (38) हर शनिवार को पीपल के पेड़ में जल देती थीं और पूजा करती थीं। डंफर चालक की पहचान महराजगंज के नौतनवा निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फोरलेन निर्माण के लिए मिट्टी ले जा रहा था। रीना देवी के पति ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed