फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   woman committed suicide in Gorakhpur

दिल्ली से कमाकर क्वारंटीन सेंटर पहुंचा पति, इधर घर में लटकती मिली पत्नी की लाश, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Apr 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के झंगहा इलाके के रानापार गांव में विवाहिता सुंदरी (23) की मंगलवार को फंदे से लटकती लाश मिली। पति गोविंद जायसवाल दिल्ली से लौटने के बाद आठ दिन से क्वारंटीन सेंटर में है। मौत की खबर से कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर आए ससुर राधेश्याम ने पति गोविंद जायसवाल, ससुर भृगुनाथ, सास भगवानी, ननद गुड्डी, भसुर राजेश और जेठानी बबीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 2013 में गोविंद और सुंदरी ने गांव वालों की मौजूदगी में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद ही पति गोविंद विदेश कमाने चला गया था। बाद में विदेश से लौटने पर वह दिल्ली में काम करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली से कमाकर लौटा था पति

आठ दिन पहले वह दिल्ली से लौटा था और फिर प्रशासन ने उसे क्वारंटीन करा दिया था। मंगलवार की सुबह सुंदरी की फंदे से लटकती लाश मिली। घरवालों के मुताबिक उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

जबकि ससुर राधेश्याम का आरोप है कि परिवार के लोग शादी के बाद से ही पांच लाख रुपये नकद और गाड़ी दहेज में मांग रहे थे। रुपये ना मिलने पर उसे फांसी लगाकर मार दिया गया। झंगहा एसओ अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed