दबंगों ने युवक को पीटने के बाद सड़क पर थूककर चटवाया, वीडियो हुआ वायरल
- वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में लिया
- चाचा के लड़के के साथ जाते समय 31 अगस्त को की थी पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बहसुआ गांव निवासी नारद साहनी और ददरी गांव के नागेंद्र के रूप में हुई है। खुटभार गांव के ओंकार सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 31 अगस्त की दोपहर में चाचा के लड़के धनंजय सिंह के साथ बाइक से मधुपुर चौराहा से घर जा रहे थे। ददरी गांव के पास बंधे पर दानबीर बाबा स्थान के पास पहले से मौजूद युवकों ने बाइक रुकवा लिया और बाइक रुकते ही गाली देते हुए मारने पीटने लगे।
उसने बताया कि मनबढ़ों ने जबरन सड़क पर थूककर चाटने पर विवश कर दिया और इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह फोनकर जानमाल की धमकी देने लगे। इस बीच वह पिटाई का वीडियो वायरल कर दिए।
पीड़ित ने दो नामजद समेत छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बड़हलगंज इंस्पेक्टर राणा देवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बहसुआ गांव के नारद साहनी और ददरी गांव के नागेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वायरल वीडियो से अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
वीडियो वायरल करने के कई मामले आए सामने
हाल के दिनों में बेरहमी से पिटाई कर वीडियो वायरल करने के कई मामले तेजी से सामने आए हैं। लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश यादव की हत्या का मामला हो या फिर कुछ दिन पहले चौरीचौरा इलाके में एक किशोरी की पिटाई का मामला हो, सभी का वीडियो वायरल किया गया है। इसके पहले भी गोला में एक दुष्कर्म का वीडियो वायरल किया गया था।
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल अग्रवाल ने कहा कि खौफ पैदा करने के लिए इस तरह के काम लोग करते है। उनको लगता है कि इससे खौफ होगा और पीड़ित डर की वजह से केस दर्ज कराने या फिर भविष्य में उनके हिसाब से काम करेगा, इस वजह से वीडियो बनाकर उसको वायरल करते है।