{"_id":"6123b1fcad82d713f22e2e12","slug":"victim-from-maharajganj-reached-chief-minister-camp-office-with-hope-of-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मांग में सिंदूर भरकर मौसेरे भाई ने दो साल तक किया शारीरिक शोषण, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मांग में सिंदूर भरकर मौसेरे भाई ने दो साल तक किया शारीरिक शोषण, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
Mon, 23 Aug 2021 08:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:04 PM IST
सार
युवती ने थाने से लेकर एसपी तक गुहार लगाई, जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना ने एक युवती को दर-दर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसेरे भाई ने युवती की मांग में सिंदूर भरा और दो साल तक शारीरिक संबंध बनाया। अब शादी से वह इनकार कर रहा है और दूसरी शादी करने जा रहा है।
विज्ञापन
युवती ने थाने से लेकर एसपी तक गुहार लगाई, जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो वह सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गोरखनाथ मंदिर स्थिति कैंप कार्यालय पहुंच कर अपनी फरियाद कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह से की। उसने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मां का निधन हो गया। इस बीच उसकी चाची का भतीजा जो उसके गांव के सटे नेपाल राष्ट्र के रूपनदेही जिले का मूल निवासी है, वह घर आने जाने लगा। चाची के चलते उसकी नजदीकी बढ़ गईं।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि चाची का घर उसके घर के बगल में होने के कारण वह अक्सर आता जाता था। एक दिन उसने चाची की उपस्थित में मांग में सिंदूर डाल दिया। कहा कि हम लोग विधिवत शादी बाद में कर लेंगे। उसके बाद वह दो साल तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। चाची भी अब पल्ला झाड़ रही है। पहले थाने पर शिकायत की। फिर एसपी महराजगंज से शिकायत की। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो कैंप कार्यालय आई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय प्रभारी मोतीलाल सिंह ने उसके प्रार्थना पत्र को डीआईजी को भेज दिया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने के लिए एसपी महराजगंज को कहने के लिए आग्रह किया है।