{"_id":"62b551bfb68cc15b0358ee89","slug":"vegetable-vendor-shot-dead-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Gorakhpur: गोरखपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Gorakhpur: गोरखपुर में सब्जी विक्रेता की गोली मारकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप
Sat, 25 Jun 2022 09:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Jun 2022 09:49 AM IST
सार
राजेंद्र गांव में घूमकर सब्जी बेचने का काम करते थे। शुक्रवार सुबह सब्जी लेते हुए गांव में पहुंचे थे तभी बाइक सवार बदमाश आए और गोली मारकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मुहालजलकर खैरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह 9:15 बजे सब्जी विक्रेता राजेंद्र दुबे (57) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक पर आए चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके के शनिचरा गांव निवासी राजेंद्र दुबे गांव में सब्जी बेचने का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पांच बजे वह मंडी सब्जी लेने गए थे। सुबह करीब 9:15 बजे मंडी से लौटते समय गांव के पास बाइक से आए चार बदमाशों में से एक ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके सीने में आरपार हो गई, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर बड़हलगंज पुलिस के साथ एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस को दी गई तहरीर में घरवालों ने किसी से दुश्मनी से इनकार किया है, लेकिन पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत रिश्ते सहित अन्य बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में दो मामले सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, 1986 में गांव की जमीन के विवाद में एक शख्स की हत्या में राजेंद्र दुबे सहित चार लोग आरोपी थे। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है, जबकि राजेंद्र 1990 में कोर्ट से बेगुनाह हो गए थे। इसके अलावा, चार दिन पहले एक चकरोड का विवाद भी सामने आया था, जिसमें दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया था। पुलिस इन दो बिंदुओं के अलावा व्यक्तिगत रिश्तों की भी जांच कर रही है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे व अन्य स्रोतों की मदद से तफ्तीश की जा रही है। टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।