फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two weapon smugglers of West Bengal arrested

पुलिस को मिली कामयाबी: पश्चिम बंगाल के दो असलहा तस्कर गिरफ्तार, इस वजह से आए थे गोरखपुर

Fri, 31 Dec 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 31 Dec 2021 07:58 PM IST
सार

कोलकाता जेल में बंद बड़हलगंज के बदमाश से गोरखपुर में असलहा होने की मिली थी जानकारी, असलहा किसको बेचा गया, कहां से लाया गया इन बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच।

विज्ञापन
Two weapon smugglers of West Bengal arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि डकैती के मामले में कोलकाता जेल में बंद जय गोविंद चौधरी के संपर्क में आने के बाद बदमाशों को गोरखपुर में असलहा मिलने की जानकारी हुई थी।

विज्ञापन


दोनों ने बताया कि वे बड़हलगंज के संसारपार निवासी अविनाश शर्मा उर्फ पिंटू के घर पर रुके थे। यह अभी फरार है। इसकी भूमिका की जांच की जा रही है। तस्करों को पकड़ने वाली टीम को एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम भी दिया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के चुनरी पाडा निवासी गोविंदा बांसफोर और वहीं के सूरज यादव के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि कोलकाता में एक ज्वेलरी की दुकान में डकैती हुई थी। इसमें उसमें बड़हलगंज का जय गोविंद शामिल था। जो इस समय वहीं जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

दोनों बदमाश जेल में ही उसके संपर्क में आए थे। जय गोविंद ने ही असलहा उपलब्ध कराने की बात कही थी। जय गोविंद के बताने पर दोनों बड़हलगंज के अविनाश के घर आए। बृहस्पतिवार रात यहीं रुके और यहां से असलहा लेकर पश्चिम बंगाल जा रहे थे।

इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि व्ही पार्क के दो संदिग्ध आपस में असलहों को लेकर बातचीत कर रहे हैं। इस पर कैंट और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही दोनों भागने। इन्हें घेरकर पकड़ लिया।

एसएसपी ने बताया कि पूरे प्रकरण में और कौन से लोग शामिल हैं, इन बदमाशों ने असलहा किसको बेचा, कहां से लाया गया आदि बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों ने यह भी बताया है कि असलहा ले जाकर पश्चिम बंगाल में अशोक को देते हैं, इस बारे में कोलकाता पुलिस को जानकारी भेजी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed