फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two minor boy dead body found in gorakhpur

यूपी: गांव के बाहर पुआल पर मिला दो दोस्तों का शव, लोगों को सता रही इस बात की चिंता

Fri, 29 Jan 2021 06:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Jan 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Two minor boy dead body found in gorakhpur
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैंपियरगंज इलाके के गौरीपुर गांव के बाहर शुक्रवार की सुबह इंद्रेश (15) और विशाल (14) का शव पुआल पर एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई। एक किशोर की जेब से सुसाइड नोट, जबकि शव से कुछ दूर चूहे मारने वाली दवा की खाली पुड़िया मिली है। मौके पर परिस्थितियों को देखकर फिलहाल खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


हालांकि दोनों को एक साथ जहर देकर हत्या करने और इसे साबित करने के लिए चूहे मारने वाली दवा की खाली पुड़िया रखने की भी चर्चा है। गांव में चर्चा है कि दोनों की एक ही लड़की से दोस्ती थी। दोनों साथ में उसी से मिलने के लिए गए थे। दोनों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गौरीपुर गांव निवासी संतोष साहनी का बेटा इंद्रेश व गांव के विनोद साहनी का बेटा विशाल साहनी के बीच गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव के बाहर खेत में रखे पुआल में दोनों का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंद्रेश के परिवारीजन शव उठा ले गए। वहीं विशाल का शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि दोनों बृहस्पतिवार की शाम को घर से निकले थे। इंद्रेश के घरवालों ने रात में काफी खोजबीन भी की थी। विशाल के घरवालों को लगा कि वह अपने नाना के पास रूक गया है। घर से आठ सौ मीटर की दूरी पर विशाल का ननिहाल है।


इंद्रेश की जेब से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। उसमें उसने खुदकुशी की बात लिखी है। यह भी लिखा है कि उसके माता-पिता इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। घरवालों को यह यकीन नहीं हो रहा कि उनके बच्चे सुसाइड कर सकते हैं। हत्या की चर्चा पर घरवालों का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed