फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two girl sexul assulted in Gorakhpur

गोरखपुर में दो किशोरियों से दुष्कर्म, दोनों के आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Oct 2020 09:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Oct 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
two girl sexul assulted in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में कैंपियरगंज और पीपीगंज इलाके में दो किशोरियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना में आरोपी भी नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह भिजवाया गया है।

विज्ञापन


मेला देखकर लौटते समय किशोरी के साथ दुष्कर्म
कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में शनिवार रात किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि गांव का ही एक किशोर मेला देखकर लौट रही किशोरी को जबरन बगीचे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे किशोरी घर पहुंची। रक्तस्राव होता देख घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। थोड़ी देर में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जिसे सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


घर पर सोई बालिका के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
पीपीगंज इलाके के एक गांव में पड़ोसी पर 13 साल की बालिका से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, किशोरी छत पर सोई थी। इसी दौरान पड़ोसी नरेश भी छत पर पहुंच गया और उसका गला दबा दिया, जिससे वह डर गई। फिर उसने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। बाद में जानकारी होने पर घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपित नरेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed