{"_id":"5ff941f38ebc3e33f467917b","slug":"triple-murder-including-potato-businessman-during-loot-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार से आलू बेचकर लौट रहे कारोबारी समेत तीन की हत्या, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिहार से आलू बेचकर लौट रहे कारोबारी समेत तीन की हत्या, इस हाल में मिला शव
Sat, 09 Jan 2021 03:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jan 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
बिहार से आलू बेचकर उन्नाव लौट रहे कारोबारी समेत तीन की बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। एक का शव पचवस के पास झाड़ियों में, जबकि दो के शव गोड़सड़ा के पास खड़े ट्रक में मिले।
विज्ञापन
सूचना पर आईजी अनिल कुमार राय, एसपी हेमराज मीणा व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रक से 1.40 लाख रुपये बरामद होने के आधार पर पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने से इन्कार करते हुए कहा कि इसके पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका है। घटना के पर्दाफाश के लिए एसपी ने छावनी, परशुरामपुर, विक्रमजोत व हर्रैया पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया है।
विज्ञापन
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि शनिवार कि सुबह पचवस गांव के मॉर्निंग वाक पर निकले कुछ युवकों ने झाड़ियों के पास एक शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो शव की शिनाख्त खलासी सोनू मौर्या पुत्र राम अवतार, निवासी मीरपुर भरौचा, थाना असीबन जिला उन्नाव के रूप में हुई। उसके पास से मिले कागजात से पता चला कि वह एक ट्रक के खलासी हैं।
विज्ञापन
कागजात से ट्रक के मालिक मनोज कुमार का मोबाइल नंबर मिला। उनसे बात हुई तो मनोज ने जीपीएस से ट्रक का लोकेशन निकालकर पुलिस को बताया। बताए गए लोकेशन छावनी थाना क्षेत्र के गोडसड़ा के ढाबे के पास पुलिस पहुंची तो वहां ट्रक खड़ा मिला। ट्रक में चालक राजकुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी दुर्जनखेड़ा अकबाबाद, जिला उन्नाव व आलू कारोबारी असलम पुत्र अब्दुला, निवासी रतनमाला बगहा, जिला पश्चिमी चंपारन, बिहार का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।
छानबीन में सामने आया कि यह सभी परसौनी बिहार में आलू बेचकर कानपुर के लिए जा रहे थे। तीनों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेत कर की गई है। ट्रक में नकदी मिलने से यह तो लगभग साफ हो गया है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं की गई है।
वहीं, तीनों के मोबाइल फोन नंबर की सीडीआर को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता चल सके कि रात में इन तीनों की किससे बात हुई है। अब तक की छानबीन के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। हत्यारों की धरपकड़ के लिए छावनी, परशुरामपुर, विक्रमजोत व हर्रैया थाने की संयुक्त टीम का गठन किया गया है।
12.50 बजे टोल क्रॉस हुआ था ट्रक
पुलिस ने छावनी के चौकड़ी स्थित टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक कराई तो पता चला कि ट्रक शुक्रवार की रात 12.50 बजे पार हुआ था। उस समय सब कुछ सामान्य था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हत्या करने वाले उस वक्त ट्रक में सवार थे या फिर टोल पार करने के बाद ट्रक में आए।
हथियार की तलाश में घंटों कांबिंग
शनिवार की सुबह हाईवे पर आलू व्यापारी, खलासी, ड्राइवर की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार की तलाश में पुलिस ने पचवस से लेकर विकम्रजोत तक झाड़ियों में कांबिंग करती रही। हालांकि कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ।
पुलिस गश्त पर सवाल
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की ओर से रात्रि गश्त और शांति व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईवे पर हुई तीन हत्याओं से अधिकारी भी नाराज दिखे। आईजी अनिल कुमार ने लापरवाही पर कार्रवाई करने की बात कही है।