फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three consecutive robbery incidents in Gorakhpur

लुटेरों का आतंक: गोरखपुर में लगातार तीन लूट की वारदात, मोबाइल और 1.50 लाख रुपये लूटे

Wed, 13 Oct 2021 09:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

सहजनवां में चाकू से हमला कर मोबाइल, शाहपुर में 1.50 लाख लूटे, राजघाट इलाके में दुकानदार ने पिटाई कर 5500 रुपये लूटने का आरोप लगाया

विज्ञापन
Three consecutive robbery incidents in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके में बुधवार को 1.5 लाख रुपये लूट, सहजनवां में चाकू से हमला कर मोबाइल लूट का मामला सामने आया है। वहीं राजघाट इलाके में दुकानदार की पिटाई कर 5500 रुपये लूटने की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे थे बुजुर्ग
शाहपुर इलाके के एचएन सिंह चौराहे पर बुधवार को बदमाशों ने बुजुर्ग से 1.50 लाख रुपये लूट लिए। बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर फर्राटे भरते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के खरैया पोखरा निवासी 65 वर्षीय परमात्मा सिंह एचएन सिंह चौराहे पर स्थित युनियन बैंक से 1.50 लाख रुपये निकाले थे। रुपया झोला में रखकर साइकिल से घर आने के लिए निकले थे। सड़क पार करते ही बाइक सवार दो बदमाश सामने आकर ब्रेक मार दिए। वह हड़बड़ा गए। इसी दौरान झोला छीनकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दुकानदार की पिटाई कर 5500 रुपये लूटे  
गोरखपुर शहर के राजघाट इलाके में स्कूटी सवार बदमाशों ने मंगलवार की देर रात रीड साहब धर्मशाला के पास दुकानदार की पिटाई कर 5500 रुपये लूट लिये। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे तो बदमाश फरार हो गए। राजघाट पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कोतवाली के खूनीपुर निवासी तनवीर की बेतियाहाता में फास्ट फूड की दुकान है। मंगलवार की रात में 11.30 बजे तनवीर दुकान बंद करके मोहल्ले के रहने वाले राजन के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रीड साहब धर्मशाला के पास स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने रोककर पिटाई शुरू कर दी। जेब की तलाशी लेकर उसमें रखे 5500 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर ईंट लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया। तनवीर व राजन के शोर मचाने पर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले तो बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने चाकू से हमला कर युवक का मोबाइल छीना
सहजनवां थाना क्षेत्र के  तिलौरा निवासी रामनरायन दुबे (21) रोज की तरह देर शाम तिलौरा भीटनी मार्ग पर टहलने गए थे। वह टहलकर घर के लिए मोबाइल पर बात करते हुए वापस लौट रहे थे। अभी वह एक ईटभट्टे के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीना। विरोध करने पर उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed