{"_id":"6001218e8ebc3e2e3829612f","slug":"three-arrested-with-182-quintals-of-jaggery-stolen-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चोरी के 182 क्विंटल गुड़ के साथ तीन गिरफ्तार, बीएसएफ के जवान पर चोरी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: चोरी के 182 क्विंटल गुड़ के साथ तीन गिरफ्तार, बीएसएफ के जवान पर चोरी का आरोप
Fri, 15 Jan 2021 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में चोरी के 182 क्विंटल गुड़ के साथ बृहस्पतिवार की सुबह गगहा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गुड़ को लखीमपुर खीरी से कटिहार जाने के लिए बुक कराया गया था। झंगहा क्षेत्र के रहने वाले बीएसएफ के जवान ने नंबर प्लेट बदलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपितों की पहचान चौरीचौरा के सरैया निवासी शहाबुद्दीन आलम, झंगहा के मझगांवा निवासी पंचम यादव, कुशीनगर के अहिरौली कैथवलिया निवासी सूर्यनारायण यादव के रूप में हुई है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरेली के व्यापारी संदीप अग्रवाल ने लखीमपुर खीरी के मैडलगंज से एक ट्रक गुड़ कटिहार के लिए बुक कराया। 28 दिसंबर को गुड़ लेकर ट्रक रवाना हो गया। जब बुकिंग वाले जगह पर ट्रक नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने ट्रक की तलाश शुरू कर दी। जिस नंबर का ट्रक माल लेकर निकला था उसके मालिक से संपर्क करने पर मालूम चला कि उनका ट्रक तो गुड़ लेने गया ही नहीं था। इसके बाद व्यापारी ने अपने स्तर से तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
इधर, चोरी के गुड़ को चौरीचौरा क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में एक गोदाम में उतार लिया गया। गुड़ को बेचने के लिए आरोपी स्थानीय मंडी में सैंपल लेकर घूम रहे थे। इस बीच मुखबिर की सूचना पर गगहा पुलिस ने पांडेयपार से बाइक सवार एक व्यक्ति को एक बोरा गुड़ के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक आरोपी निकला झोलाछाप डॉक्टर
पहले पुलिस ने शहाबुद्दीन को पकड़ा फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सोनबरसा बाजार स्थित गोदाम से चोरी का 36 कुंतल सूखा और 146 कुंतल गीला गुड़ बरामद किया। पुलिस ने गोदाम से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया पंचम यादव बीएसएफ का जवान है और उसकी तैनाती नई दिल्ली में है।
गाड़ी उसके भाई के नाम पंजीकृत है। ट्रक के ड्राइवर के साथ वह खुद भी गुड़ लदवाने लखीमपुर खीरी गया था। दूसरा आरोपी सूर्यनारायण यादव सोनबरसा बाजार में झोलाछाप डॉक्टर भी था। पुलिस गोदाम के मालिक की तलाश कर रही है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि चोरी लखीमपुर खीरी से हुई है, इस वजह से इसका मुकदमा भी वहीं दर्ज किया जाएगा।
गाड़ी उसके भाई के नाम पंजीकृत है। ट्रक के ड्राइवर के साथ वह खुद भी गुड़ लदवाने लखीमपुर खीरी गया था। दूसरा आरोपी सूर्यनारायण यादव सोनबरसा बाजार में झोलाछाप डॉक्टर भी था। पुलिस गोदाम के मालिक की तलाश कर रही है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि चोरी लखीमपुर खीरी से हुई है, इस वजह से इसका मुकदमा भी वहीं दर्ज किया जाएगा।