फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three arrested for black marketing of oxygen gas cylinders in Gorakhpur

यूपी: वाराणसी के डॉक्टर से करते थे सेटिंग, 36 हजार रुपये में बेचते थे ऑक्सीजन गैस सिलिंडर, तीन गिरफ्तार

Wed, 19 May 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 May 2021 05:27 PM IST
सार

ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की कालाबाजारी में तीन गिरफ्तार, गोरखनाथ पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर जालसाजी का केस दर्ज किया

विज्ञापन
Three arrested for black marketing of oxygen gas cylinders in Gorakhpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ इलाके के धर्मशाला के पास से मंगलवार देर रात पुलिस ने ऑक्सीजन गैस सिलिंडर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने सिलिंडर की कालाबाजारी की बात कबूल कर ली है। बताया है कि वाराणसी के डॉक्टर अभिषेक मरीज से सेटिंग करते थे और फिर एक सिलिंडर पहुंचाकर 36 हजार रुपये वसूलते थे। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह की तहरीर पर तीनों युवकों पर जालसाजी की धारा में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान तिवारीपुर के छोटेकाजीपुर निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (35), आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव निवासी सिद्धार्थ यादव (24) और कुशीनगर जनपद के पटेरहवा इलाके के कोटवा निवासी रोशन सिंह (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ड्रग इंस्पेक्टर कालाबाजारी की सूचना पर छानबीन में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान उनको पता चला कि धर्मशाला के पास से सिलिंडर ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुखबिर के इशारे पर एक कार को रोका। जांच पड़ताल की तो उसमें से एक ऑक्सीजन सिलिंडर भरा हुआ मिला। कार में मौजूद लोग कागजात नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वाराणसी के डॉक्टर अभिषेक मरीज का नाम-पता बताते थे। उसे सिलिंडर पहुंचाकर 36 हजार एक सिलिंडर के बदले में मिलता था। कार का भी कोई कागजात नहीं मिला है। उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed