फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Thieves stole bride jewelry from wedding pavilion in Gorakhpur

गोरखपुर: शादी के मंडप से दुल्हन के गहने ले उड़े चोर, फोटो खिंचवाते रह गए परिजन

Thu, 27 Jan 2022 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Jan 2022 04:44 PM IST
सार

सहारा स्टेट के मैरेज हाउस में जौनपुर से बरात आई थी। मौके पर 10 लाख रुपये के गहने आए थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Thieves stole bride jewelry from wedding pavilion in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर सहारा स्टेट के मैरिज हाउस में शादी के दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गए। गहनों की कीमत करीब 10 लाख बताई गई। बरात जौनपुर से आई थी। खोराबार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह बैंकॉक से कमाकर आए हैं। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए सहारा स्टेट का मैरिज हाउस बुक था। पूरा परिवार समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन


जौनपुर से बरात भी आ गयी थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान मैरिज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। गुड्डू शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के बाद डायल 112 व स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed