{"_id":"61f2528a05ec15442240a60e","slug":"thieves-stole-bride-jewelry-from-wedding-pavilion-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: शादी के मंडप से दुल्हन के गहने ले उड़े चोर, फोटो खिंचवाते रह गए परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: शादी के मंडप से दुल्हन के गहने ले उड़े चोर, फोटो खिंचवाते रह गए परिजन
Thu, 27 Jan 2022 04:44 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Jan 2022 04:44 PM IST
सार
सहारा स्टेट के मैरेज हाउस में जौनपुर से बरात आई थी। मौके पर 10 लाख रुपये के गहने आए थे, जिसे चोरों ने चुरा लिया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर सहारा स्टेट के मैरिज हाउस में शादी के दौरान दुल्हन के गहने चोरी हो गए। गहनों की कीमत करीब 10 लाख बताई गई। बरात जौनपुर से आई थी। खोराबार पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा के रियाव गांव निवासी गुड्डू शाही व उनके भाई धीरेंद्र कुमार शाही खोराबार के सिकटौर में मकान बनवाकर रहते हैं। वह बैंकॉक से कमाकर आए हैं। धीरेंद्र की बेटी की बुधवार रात शादी थी। शादी के लिए सहारा स्टेट का मैरिज हाउस बुक था। पूरा परिवार समारोह में गया हुआ था।
विज्ञापन
जौनपुर से बरात भी आ गयी थी। जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था और परिजन फोटो खिंचवा रहे थे। इस दौरान मैरिज हाउस के कमरे में रखा दुल्हन का डाल वाला गहना चोरी हो गया। गुड्डू शाही ने बताया कि गहनों की कीमत करीब 10 लाख थी।
विज्ञापन
चोरी के बाद डायल 112 व स्थानीय थाने को सूचना दी गई। पुलिस की जांच के बाद किसी तरह शादी संपन्न हुआ। गुरुवार सुबह धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शादी में दुल्हन के गहने चोरी हुए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।