फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thieves looted five lakhs of Kanpur businessman in basti

बस्ती: उचक्कों ने कानपुर के व्यापारी के उड़ाए पांच लाख, दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस हैरान

Thu, 04 Feb 2021 05:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
thieves looted five lakhs of Kanpur businessman in basti
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे) - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र कटरा में बृहस्पतिवार दोपहर टप्पेबाजों ने पलक झपकते ही कानपुर के हार्डवेयर व्यवसायी की कार में रखे पांच लाख रुपये उड़ा दिए। करीब दो घंटे बाद व्यवसायी को इसकी भनक लगी तो होश फाख्ता हो गए। पुलिस को खबर मिलते ही खलबली मच गई।
विज्ञापन

 
मौके पर एएसपी रवींद्र सिंह पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध देखे गए हैं। पुलिस टप्पेबाजों की तलाश में जुट गई है। व्यवसायी सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनकी बस्ती और आसपास के जनपदों में प्लाइवुड की सप्लाई है। उसका बकाया वसूलने के लिए वह चार-पांच दिन से यहां रुके हुए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कटरा पानी की टंकी से बमुश्किल 50 मीटर दूर कार खड़ी करके सामने की दुकान पर बकाया लेने लगे। तभी एक युवक आकर उनको बताया कि उनकी कार से मोबिल गिर रहा है। हड़बड़ी में व्यापारी बोनट खोलकर लीकेज चेक करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान उचक्के आगे की सीट पर रखा बैग लेकर चंपत हो गए। बैग गायब होने से अनजान व्यापारी कार का मकैनिक ढूंढते रहे। करीब दो घंटे बाद उन्होंने ध्यान दिया तो बैग सीट से गायब था। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


मौके पर पहुंचे एएसपी ने बताया कि आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। तीन संदिग्ध कार के आसपास दिख रहे हैं। उनकी तस्दीक करने की कोशिश की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed