{"_id":"5e208bf48ebc3e4aec67fa30","slug":"theft-in-sony-jewelers-clothing-store-located-at-bhopa-bazaar-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान से सवा लाख नकदी समेत दस लाख के जेवरात, कपड़े उठा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान से सवा लाख नकदी समेत दस लाख के जेवरात, कपड़े उठा ले गए चोर
Thu, 16 Jan 2020 09:47 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौरीचौरा (गोरखपुर)।

Published by: विजय जैन
Updated Thu, 16 Jan 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाके के भोपा बाजार स्थित सोनी ज्वेलर्स एवं वस्त्रालय की दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर सवा लाख रुपये नकदी समेत दस लाख रुपये के जेवरात, कपड़े उठा ले गए। चोर सीसी टीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए हैं। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत मुंडेरा बाजार निवासी सुरेंद्र वर्मा भोपा बाजार में नई बाजार रोड पर अपने ही मकान में सोने-चांदी एवं कपड़े की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब सुरेंद्र दुकान पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
सुरेंद्र के मुताबिक दुकान में रखा एक लाख पंद्रह हजार रुपये नगद, 40 ग्राम सोने व 25 किलो चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपये कीमत के कपड़े समेत कुल दस लाख रुपये की चोरी हुई है। हालांकि चोर आलमारी नहीं खोल पाए थे, जिससे आलमारी में रखे जेवरात बच गए। सुरेंद्र के अनुसार उनकी दुकान से यह पांचवीं बार चोरी की गई है। लेकिन स्थानीय पुलिस एक भी बार चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
महाविद्यालय में चोरी
गुलरिहा। इलाके के जौरहर स्थित चंद्रिका प्रसाद शुक्ल महाविद्यालय में बुधवार को चोरी हो गई। महाविद्यालय से चोर तीन हजार रुपये नकद, एक कंप्यूटर चुरा ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।