फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   STF start investigation for old Rais Nusrat Ullah Murder case in Gorakhpur

गोरखपुर के पुराने रईस हत्याकांड को सुलझाने में जुटी एसटीएफ, जल्द हो सकता है खुलासा

Fri, 28 Feb 2020 11:41 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 11:41 AM IST
सार

  • राजघाट इलाके में पुराने रईस की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ
  • सीसी कैमरे में कैद हुए शख्स की तस्वीर के आधार पर जांच तेज
  • कई लोगों के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल से गुत्थी सुलझाने की कोशिश

विज्ञापन
STF start investigation for old Rais Nusrat Ullah Murder case in Gorakhpur
नुसरत उल्लाह वारसी (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजघाट इलाके के बनकटी चक में पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की हत्या में शामिल शूटर की तलाश में एसटीएफ भी लग गई है। पुलिस के पास हेलमेट लगाए एक शख्स की तस्वीर और बाइक की फोटो है, जो सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई थी। इसी के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। नामजद आरोपित अनिल सोनकर भी अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


कई लोगों के मोबाइल की लोकेशन और कॉल डिटेल भी पुलिस ने खंगाला है मगर अभी तक कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं हाथ लग सका है जिससे घटना का पर्दाफाश हो सके। खबर है कि शूटर अनिल है या कोई और, इसकी छानबीन में पुलिस के साथ एसटीएफ भी लग गई है।
विज्ञापन


घटना के अगले दिन पुलिस ने सीसी टीवी कैमरे को ध्यान से देखा था और फिर समय और तरीके से अनुमान लगाया जा रहा है कि शूटर ने ही हत्या की है। पुलिस अब इसी बिंदु पर काम कर रही है। उधर, शक के आधार पर नामजद आरोपित बनाया गया अनिल सोनकर भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। अनिल पर ही दो करोड़ से ज्यादा रकम गबन करने का केस नुसरत ने दर्ज कराया था। पुलिस को उम्मीद है कि उससे पूछताछ के बाद ही कुछ तथ्य हाथ लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि प्रापर्टी विवाद में किसी करीबी की मुखबिरी पर उसी बाइक सवार ने हत्या की होगी। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने पर यह भी साफ हो जाएगा कि किसने मुखबिरी की थी। उधर पुलिस नुसरत उल्लाह से कई लोगों के विवादों की फेहरिस्त के सहारे भी गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। अब तक पुलिस इस मामले में करीब 12 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

सीसी टीवी कैमरे में दिखे फुटेज के अनुसार, बनकटी चक निवासी नुसरत उल्लाह अपने परिचित के यहां से ताश व कैरम खेलकर रात तकरीबन 11 बजे निकल रहे थे। वह घर के पिछले हिस्से से गेट के अंदर दाखिल हुए। उसी दौरान एक शख्स उनके साथ घर में दाखिल हुआ था फिर 15 सेकेंड में बाहर भागते हुए दिखा। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच कर रही है, जल्द ही पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

यह हुआ था
22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed