{"_id":"611d269a6fcdbb574011a8f8","slug":"sp-leader-arrested-for-molestation-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोप में सपा नेता गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Wed, 18 Aug 2021 08:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:56 PM IST
सार
तीन साल पुराने मामले में थे वांछित, कोर्ट से वारंट आने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बड़हरिया निवासी सपा नेता अयुब सिद्दीकी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के वारंट पर गिरफ्तार कर पुलिस ने पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। मामला तीन साल पुराना है। इस मामले में वह पहले भी जेल गए थे लेकिन जमानत पर रिहा हो गए थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 2018 में एक किशोरी ने इमरान नाम के युवक के विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि इमरान के गांव के ही निवासी सपा के निर्वतमान जिला सचिव अयुब सिद्दीकी ने इमरान की मदद की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अयुब को भी आरोपी बनाकर जेल भेजा था। वहां से आरोपित को जमानत मिल गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद अयुब घर पर ही थे। इसी बीच पॉक्सो कोर्ट से वारंट जारी हो गया था। वारंट के बाद पुलिस तलाश में गई और अयुब को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि दुष्कर्म के मालमे में दर्ज केस में वारंट जारी होने के बाद आरोपी अयुब को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में सपा नेता का पक्ष नहीं मिल सका है। उनका पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा।