फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son killed mother for property in maharajganj

बंटवारे को लेकर मां के खिलाफ बेटे ने उठाया ये खौफनाक कदम, बोला- हो गया काम तमाम

Fri, 17 Apr 2020 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज।
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Apr 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
son killed mother for property in maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के डिगही गांव में सौतेली मां का गला दबाकर हत्या करने के बाद बेटा कोतवाली थाने पहुंच गया। वहां जब उसने पुलिस को बताया कि सौतेली मां की गला दबाकर हत्या कर दिया, तो पुलिस भी सन्न रह गई। मौके से उसे हिरासत में लेकर पुलिस टीम गांव पहुंची। इस दौरान पुलिस की जांच में पता चला कि संपत्ति बटवारे को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


ये है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ग्रामसभा डिगही के रहने वाले सुनील सहानी (30) और उसकी सौतेली मां रंभा (48) के बीच संपत्ति के बटवारे को लेकर नोकझोक हुई। रंभा देवी अपनी बेटी को जमीन देना चाहती थी। उन्हें डर था कि पूरी जमीन जायजाद पर सुनील कब्जा कर लेगा।
विज्ञापन


ऐसे में वह बटवारे को लेकर कुछ शर्ते रखी जिससे सुनील नाराज हो गया। इस दौरान गुस्से में आकर उसने अपनी सौतेली मां को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी आशुतोष  शुक्ला ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर यह घटना हुई है। आरोपी सुनील सहानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में 15 दिन से विवाद कर रहा था सुनील
डिगही गांव के रहने वाले राजेन्द्र उर्फ मंगरु सहानी की पहली शादी चौक थाना क्षेत्र के नाथनगर गायत्री से हुआ था। उसकी एक बेटी सुनीता व बेटा सुनील (30) है। दोनों की शादी हो चुकी है बताया जाता है कि लगभग 30 साल पहले गायत्री के मौत के बाद राजेंद्र दूसरी शादी महराजगंज के बासपार बैजौली रंभा से की।


रंभा की केवल एक बेटी अनीता है। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद को लेकर सुनील अक्सर अपनी सौतेली मां रंभा व पिता राजेंद्र से 15 दिनों से विवाद कर रहा था। सुनील को डर था कि उसकी सौतेली बहन पूरी जायजाद अकेले ले लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed