{"_id":"5e159d778ebc3e87ba6455d7","slug":"son-in-law-murdered-in-lucknow-accused-father-in-law-arrested-fleeing-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: दामाद की लखनऊ में हत्या, बस्ती में शव फेंकने की कोशिश में ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: दामाद की लखनऊ में हत्या, बस्ती में शव फेंकने की कोशिश में ससुर गिरफ्तार
Wed, 08 Jan 2020 02:51 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:51 PM IST
dead body
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ में दामाद की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की कोशिश में ससुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी बिजली निगम में अवर अभियंता पद से बस्ती से ही रिटायर हुआ था।
कोतवाली के बड़ेवन के पास बुधवार सुबह बक्से में छिपाकर रखी युवक की लाश बरामद किया गया। बक्से के साथ पकड़े गए शख्स ने अपना नाम निजामुद्दीन निवासी ठाकुरगंज जिला लखनऊ बताया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि चार-पांच दिन पहले पैसों के लेन-देन को लेकर रिश्ते में दामाद कमाल के साथ झगड़ा हो गया। इक दौरान कलाम घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी।
घटना को सभी से छिपाने के लिए शव को लोहे के बक्से में बंद कर दिया और बदबू न आए इसके लिए उसने प्लास्टिक में शव को पैक कर केमिकल की गोली भी रख दी थी। आरोपी ने बताया कि वह बस्ती जिले में बिजली निगम में जूनियर इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुआ था। इसीलिए शव को ठिकाने लगाने के लिए बस्ती को चुना। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन