{"_id":"601668688ebc3ef91e26a215","slug":"solver-caught-during-ctet-exam-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीईटी परीक्षा के दौरान पकड़ा गया सॉल्वर, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीटीईटी परीक्षा के दौरान पकड़ा गया सॉल्वर, दूसरे की जगह दे रहा था परीक्षा
Sun, 31 Jan 2021 06:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आए बिहार के एक युवक को रविवार की सुबह एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके में स्थित इंदिरा गांधी गर्ल्स कॉलेज सेंटर में दूसरी की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन
एसटीएफ ने आरोपित यतींद्र कुमार के खिलाफ रामगढ़ताल थाना में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि वह जिस युवक की जगह बैठने वाला था वह फरार हो गया है। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज, भुजौली कला गांव निवासी यतींद्र के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा में सॉल्वरों के बैठने को लेकर एसटीएफ के पास सूचना थी। इसे लेकर एसटीएफ की टीम गोरखपुर जिले के सभी सेंटरों पर निगरानी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि शहरी क्षेत्र में इंदिरा गांधी गर्ल्स कॉलेज के सेंटर पर एक साल्वर परीक्षा में बैठने वाला है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा की पहली पाली में रविवार सुबह 9.30 बजे के करीब परीक्षा शुरू हुई।
कुछ देर बाद ही एसटीएफ ने सॉल्वर को दबोचा लिया। यतींद्र ने बताया कि प्रयागराज के प्रतीक सिंह की जगह वह परीक्षा देने आया था। पूछताछ में सॉल्वर यतींद्र ने बताया कि परीक्षा में बैठने के लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे। एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर रामगढ़ताल थाना में दाखिल किया है।