फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six year old girl molested by beggar in gorakhpur

गोरखपुर में हैवानियत: छह साल की बच्ची से 65 साल के भिखारी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 29 Sep 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 07:07 PM IST
सार

बुधवार को मंदिर परिसर में खेल रही बच्ची के साथ भिखारी दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। मौके पर घरवालों ने पकड़ लिया था। पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Six year old girl molested by beggar in gorakhpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में बुधवार की दोपहर मंदिर परिसर में खेल रही छह साल की बच्ची के साथ 65 वर्षीय भिखारी रामसुभग ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स से वह छेड़छाड़ कर रहा था।

विज्ञापन


घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बच्ची गांव के मंदिर परिसर में बुधवार की दोपहर खेलने गई थी। पादरीबाजार का रहने वाला रामसुभग वहां पर भिख मांगने को अक्सर जाता है। आरोप है कि बच्ची को बुलाकर वह उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची शोर मचाने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब गांव का ही एक युवक देख रहा था और इसकी जानकारी तत्काल बच्ची के घरवालों को दी। घटना की सूचना पाते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी है। सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को लेकर थाने आ गई।


इंस्पेक्टर विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed