फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Property dealer Harshit mishra accused arrested for abetting suicide in gorakhpur

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार, चोरी की सफारी कार भी बरामद

Mon, 14 Sep 2020 10:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Sep 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Property dealer Harshit mishra accused arrested for abetting suicide in gorakhpur
आरोपी प्रापर्टी डीलर हर्षित मिश्रा उर्फ अक्षय। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने व चोरी के आरोपी प्रापर्टी डीलर खजनी के रामपुर मलौली निवासी हर्षित मिश्रा उर्फ अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सिंघड़िया तिराहे से गिरफ्तार किया। उसके पास से मृत प्रापर्टी डीलर विजय राय की चोरी हुई सफारी गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मऊ के जमालपुर निवासी विजय कुमार राय अपनी पत्नी अन्नू व बच्चे के साथ दिव्यनगर कॉलोनी में रहते थे और प्रापर्टी का काम करते थे। बीते 18 जून की सुबह वह घर से बाइक से निकले और नंदानगर अंडरपास के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन


26 जून को उनकी पत्नी ने डीआईजी व कैंट थाने में तहरीर देकर आजाद चौक स्थित सृष्टि इंद्रा डेवलपर्स के संचालक हर्षित मिश्रा व पैडलेगंज स्थित बालाजी इंफ्रास्टक्चर के संचालक बिछिया निवासी अभिषेक पांडेय पर आत्महत्या के लिए उकसाने व धमकी देने का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का आरोप था कि विजय राय पहले बालाजी इंफ्रास्टक्चर में सेल्समैन का काम करते थे। वहां से काम छोड़ने के बाद वह हर्षित मिश्रा के साथ प्रापर्टी डीलिंग का काम करने लगे। इन दोनों के पास ग्राहकों का लाखों रुपये बकाया था। विजय के रकम मांगने पर दोनों धमकी दे रहे थे। जिससे तंग आकर उनके पति ने आत्महत्या की थी। जांच के बाद हर्षित पर आरोप सही मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हर्षित पर चोरी का भी दर्ज कराया था केस

अन्नू राय ने बताया था कि हर्षित ने उनके पति के नाम से खरीदी गई सफारी गाड़ी भी ले ली थी। जिसके बाद जिंदा रहते ही विजय ने हर्षित के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस गाड़ी नहीं बरामद कर सकी थी। पुलिस ने रविवार को चोरी हुई सफारी गाड़ी भी बरामद कर ली है।

अभिषेक पांडेय की भी जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि जांच में हर्षित पर आरोप सही मिले। मामले में दूसरे आरोपी प्रापर्टी डीलर अभिषेक की भी भूमिका जांची जा रही है। आरोप सही मिलते हैं तो उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

कैंट इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने व चोरी के आरोपित प्रापर्टी डीलर हर्षित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले की जांच जारी है। दूसरे आरोपी पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed