फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principal molested student in Sikariganj Gorakhpur

यूपी: यहां छात्रा से छेड़खानी कर फरार हुआ कॉलेज का प्रिंसिपल, पॉलिथीन से ढका मिला सीसी टीवी कैमरा

Fri, 26 Feb 2021 01:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिकरीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला नेटवर्क, सिकरीगंज (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Feb 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Principal molested student in Sikariganj Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सिकरीगंज क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में छात्रा ने गुरुवार सुबह जैसे ही प्रिंसिपल का पैर छुआ, उन्होंने ओछी हरकत कर दी। यह आरोप लगाते हुए, छात्रा ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई है। वारदात के तत्काल बाद से ही आरोपी फरार है।

विज्ञापन


घटना से नाराज लोगों ने कॉलेज का घेराव किया। बाद में पुलिस के समझाने पर हटे। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। छानबीन से पता चला कि प्रिंसिपल कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे को पॉलिथीन से ढंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस स्कूल के सीसी टीवी कैमरों के डीवीआर बॉक्स को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।  
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि वह कॉलेज में पढ़ने के लिए गई थी। सबसे पहले पहुंची थी। सुबह दस बजे से क्लास चलनी थी। पहले पहुंचने पर प्रिंसिपल कक्ष खुला हुआ देखी तो वह शिष्टाचार के लिए उस कमरे में चली गई। उसने प्रिंसिपल के जैसे ही पैर छुए तो उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। इस पर चिल्लाते हुए छात्रा बाहर निकली और सीधे घर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाकर छात्रा ने सारी जानकारी परिजनों को दी। छेड़खानी की बात सुनते ही पिता गुस्से में आ गए और पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों के साथ कॉलेज पहुंच गए। मौके पर प्रिंसिपल नहीं मिले। इसके बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिंसिपल कक्ष की छानबीन की। इस बीच पता चला कि सीसी टीवी कैमरे को पॉलिथीन से ढंका गया है। इससे प्रिंसिपल की भूमिका संदेह के घेरे में आ गई है।

छानबीन के बाद पुलिस ने अन्य कैमरों के डीबीआर बॉक्स को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। इस सिलसिले में प्रिंसिपल छत्रपति शुक्ला का पक्ष नहीं मिल सका है। पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
 
वाइस प्रिंसिपलन ने बताया कि प्रिंसिपल ने कार्यभार दिया और किसी काम से बाहर जाने की बात कही है। पुलिस सीसी टीवी कैमरे व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

कैमरे पर पॉलिथीन लगाने की वजह नहीं बता पाए शिक्षक

छात्रा के आरोपों को सिरे से खारिज करने वाले शिक्षकों से जब सीसी टीवी कैमरे पर लगे पॉलिथीन के बारे में पूछा गया तो वे कुछ नहीं बता पाए। कैमरे पर पॉलिथीन लगाने की वजह, पुलिस भी तलाश रही है। पुलिस का कहना है कि यह कृत्य प्रिंसिपल की भूमिका को संदेह के घेरे में ला रहा है। बहरहाल, अन्य कैमरों की मदद से जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना के वक्त प्रिंसिपल वहां पर मौजूद थे या नहीं ? छात्रा कब आई थी, यह भी पता चलेगा?
 
24 घंटे के भीतर दूसरी वारदात
24 घंटे के भीतर इस तरह की दूसरी वारदात सामने आई है। पीपीगंज इलाके में भी एक निजी कॉलेज प्रबंधक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोप के आधार पर केस दर्ज कर लिया था।
 
सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़खानी किए जाने का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। विद्यालय प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की जाएगी। दोषी पाए जाने पर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed