{"_id":"61375f338ebc3eb7cf494e77","slug":"policeman-pulled-girl-clothes-and-slapped-her-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पुलिसकर्मी ने किशोरी के खींचे कपड़े, जड़ा थप्पड़, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: पुलिसकर्मी ने किशोरी के खींचे कपड़े, जड़ा थप्पड़, जानिए क्या है पूरा मामला
Tue, 07 Sep 2021 06:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:17 PM IST
सार
वीडियो बनाने का विरोध करने पर बाल खींचकर जबरन गाड़ी में बैठाया, एक मामले में जबरन बयान देने के लिए बना रहा था दबाव।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एसपी को पत्रक भेज कर स्थानीय थाने के एक पुलिसकर्मी पर सरेराह बदसलूकी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया है कि एक मामले में पुलिस उससे जबरन बयान देने को कह रही थी। ऐसा नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। एक पुलिसकर्मी ने उसका दुपट्टा खींचकर वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। बाद में छोड़ गया।
विज्ञापन
एसपी को भेजे पत्र में किशोरी ने कहा है कि सोमवार को गांव में उसके पट्टीदारी की एक युवती और उसकी बहन की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। उसने पुलिस को तहरीर दी है। उसी मामले में सोमवार की शाम 6 बजे के करीब थाने से एक सिपाही उसके घर पहुंचा। उस समय साथ में कोई महिला सिपाही भी नहीं थी और न ही किशोरी के घर का कोई सदस्य था।
विज्ञापन
आरोप है कि सिपाही उसको डरा-धमकाकर दो बहनों के साथ मारपीट का आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने ऐसा करने से मना कर दिया। इससे नाराज सिपाही ने किशोरी को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, उसका दुपट्टा खींचकर वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर बाल पकड़ कर उसे जबरन गाड़ी पर बैठा लिया।
विज्ञापन
हालांकि कुछ दूर मंदिर के पास से लौट आया और किशोरी को छोड़ गया। इस आशय की शिकायत किशोरी ने मंगलवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र को पत्र भेजकर किया। पुलिसकर्मी के इस कृत्य से गांव में लोगों में नाराजगी है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि अभी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।