{"_id":"5e5b4dc88ebc3ec7565ef7f1","slug":"police-interrogation-on-anil-sonkar-in-old-rais-nusrat-ullah-murder-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के पुराने रईस हत्याकांड में नामजद आरोपित को पुलिस ने दबोचा, जल्द हो सकता है खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर के पुराने रईस हत्याकांड में नामजद आरोपित को पुलिस ने दबोचा, जल्द हो सकता है खुलासा
Sun, 01 Mar 2020 11:23 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:23 AM IST
सार
- आरोपित अनिल सोनकर से पूछताछ कर पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
- नुसरत ने अनिल पर दो करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में दर्ज कराया था केस
विज्ञापन
नुसरत उल्लाह वसी की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजघाट इलाके के बनकटी चक में स्थित आवास में घुसकर पुराने रईस नुसरत उल्लाह वारसी की हत्या के नामजद आरोपित अनिल सोनकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सबूत लगा है। अनिल सोनकर पर नुसरत ने दो करोड़ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था।
जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते की जांच में पुलिस के हाथ जो साक्ष्य लगे हैं, उससे वारदात को शूटर से अंजाम देने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर छानबीन की, मगर कोई खास सफलता नहीं मिलने पर नामजद आरोपित की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस की दो अलग-अलग टीम लगी थी और आरोपित को दबोच लिया। नुसरत ने कैंट थाने में अनिल पर एफआईआर दर्ज कराई थी।
हालांकि उसके बाद नुसरत ने इस पर कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। हत्या के बाद घरवालों ने दो लोगों पर शंका जाहिर कराते हुए केस दर्ज कराया था। शक के घेरे में आया एक शख्स घर पर ही मिल गया था, मगर अनिल फरार था।
विज्ञापन
यह हुआ था
22 फरवरी की रात नुसरत उल्लाह वारसी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नुसरत पड़ोसी के घर से कैरम खेल कर लौट रहे थे। रात ग्यारह बजे के करीब एक शख्स उनके कंधे पर हाथ रखकर अंदर गया था और फिर आंगन में नुसरत उल्लाह का शव मिला था।