फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police fears Textile businessman murder after head injury get post mortem report

इस वजह से हुई थी मुंबई के कपड़ा व्यापारी की मौत, पुलिस को हत्या की आशंका

Thu, 11 Jun 2020 08:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jun 2020 08:57 AM IST
सार

  • सिर में चोट लगने से हुई थी कपड़ा कारोबारी की मौत
  • पुलिस को आशंका-नार्मल के पास स्थित आवास के विवाद में हुई हत्या  
  • पुलिस नामजद घरवालों की तलाश में दे रही दबिश

विज्ञापन
Police fears Textile businessman murder after head injury get post mortem report
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके के नार्मल के पास रहने वाले कपड़ा व्यापारी राजकुमार सिंह की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई थी। पुलिस को यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मिली है। पुलिस को आशंका है कि नार्मल के पास स्थित मकान के विवाद में राजकुमार सिंह की हत्या की गई है। पुलिस नामजद घरवालों की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह एकला बंधे के पास मुंबई में कपड़ा का कारोबार करने वाले राजकुमार सिंह का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में राजकुमार सिंह की पत्नी की तहरीर पर भाई विजय सिंह, त्रिलोकी सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय के पुत्र अभिषेक सिंह, उसकी पत्नी विद्यावती, बहन गीता और राधा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से देवरिया के भलुअनी निवासी राजकुमार सिंह छह भाइयों में चौथे नंबर के थे। पिता वृद्धिचंद सिंह की घंटाघर में घड़ी की दुकान थी। पिता के देहांत के बाद दुकान बंद हो गई। राजकुमार सिंह नार्मल स्थित मकान में रहने लगे। बड़े भाई विजय सिंह से राजकुमार का संपत्ति विवाद है।

राजकुमार वर्ष 2017 में मुंबई चले गए। अन्य भाइयों के साथ वहां कपड़ा का व्यापार करने लगे। उनकी बेटी जान्हवी, जो गोरखपुर से ही इंटर कर रही है, उसको परीक्षा दिलाने के लिए वह पत्नी के साथ 15 फरवरी को गोरखपुर आए थे। इसके बाद से लॉकडाउन की वजह से यही पर थे। मंगलवार को एकला बंधे के किनारे उनका शव मिला।

सीओ कैंपियरगंज ने बताया कि पुलिस टीम दबिश दे रही है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed