{"_id":"60bda1d08ebc3e5ddf0f8aed","slug":"owner-killing-girl-murder-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में ऑनर किलिंग: घर में युवती की गला घोंटकर हत्या, भाई और उसका दोस्त हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में ऑनर किलिंग: घर में युवती की गला घोंटकर हत्या, भाई और उसका दोस्त हिरासत में
Mon, 07 Jun 2021 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:04 AM IST
सार
खोराबार इलाके के पोखरा गांव में हुई घटना, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जमीन का विवाद, प्रेम संबंध या फिर कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खोराबार इलाके के पोखरा गांव में दिव्या दुबे (25) की घर में ही गला कसकर हत्या कर दी गई। रविवार की दोपहर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस दिव्या के घर पहुंची तो भाई घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने दिव्या के एक भाई और युवती के दोस्त के भाई को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झंगहा थाना क्षेत्र के मिठाबेल के मूल निवासी श्रीप्रकाश दुबे की मौत के बाद उनकी पत्नी ने खोराबार में जमीन लेकर घर बनवाया था और यहीं पर दो बेटों आकाश दुबे, विकास दुबे और बेटी दिव्या दुबे के साथ रहती थीं। कुछ साल पहले उनकी भी मौत के बाद बेटी दिव्या भाइयों आकाश व विकास के साथ पोखरा गांव में रहने लगी।
विज्ञापन
रविवार को पड़ोसी ने घर में दिव्या का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दिव्या के गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी हुई थी। उसी से कसकर हत्या किए जाने की जानकारी होने पर खोराबार थानेदार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने फरार भाई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
युवती की गांव के ही एक युवक से गहरी दोस्ती थी, युवक के भाई को भी पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है। खोराबार थानेदार राहुल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
हत्या की वजह प्रेम संबंध या कुछ और, जांच शुरू
पुलिस के अनुसार वह तीन बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। पहला घर में प्रापर्टी का विवाद और दूसरा प्रेम संबंध हो सकता है। इसके अलावा किसी अनहोनी के बाद हत्या की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है। पोस्टमार्टम में स्थिति स्पष्ट होने के बाद जांच के आगे बढ़ाया जाएगा।