फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One person died due to drowning in drain at maharajganj

महराजगंज: डूडी नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 02 Dec 2020 04:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
One person died due to drowning in drain at maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के पास डूडी नाले में डूबने से मंगलवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बे के पुरैनिहा टोला लोहसी निवासी शंभू सिंह (52) बीते मंगलवार की शाम करीब 5 बजे नौतनवां स्थित अपने दूसरे घर से चावल व कुछ अन्य सामान लेकर लोहसी गांव से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब देर शाम तक शंभू अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनका पता लगाने लगे। तभी उन्हें पता चला कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लोहसी के नजदीक डूडी नाले की पुलिया पर एक व्यक्ति को बैठे हुए देखा गया था और उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

परिजन मौके पर पहुंचे तो पुल के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। संदेह के आधार पर आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने पानी में उनकी तलाश शुरू किया तो वह वहीं पानी में मिले। जिनके सिर में गंभीर चोटें भी आई थीं।

आशंका व्यक्त की गई कि वह फिसल कर पानी में गिरे होंगे। परिजन आनन-फानन में उन्हें रतनपुर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि पोस्टमार्टम  रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed