{"_id":"6002844b467649221524b14a","slug":"old-age-man-killed-by-sharp-weapon-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 16 Jan 2021 11:45 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:45 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से बड़ी खबर है। यहां फरेंदा थाना क्षेत्र के उदितपुर टोला भगवतनगर में एक बजुर्ग की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खेत की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव शनिवार को भगवतनगर में देख कुछ लोगों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद फरेंदा व पुरंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पडताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। ऐसे में घटना जमीनी विवाद को लेकर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में भी मामला जमीन से जुड़ा सामने आया है। फरेंदा थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।