{"_id":"60ee8c318ebc3ecccb357661","slug":"murder-of-young-man-attack-by-knife-in-deoria-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: देवरिया में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 14 Jul 2021 12:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:34 PM IST
सार
हत्या में प्रयुक्त बकरा काटने वाला चाकू बरामद।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रुद्रपुर क्षेत्र के तिवई गांव में बुधवार की सुबह एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह गांव के दक्षिण नाले की तरफ शौच करने जा रहा था। नाले के पहले बगीचे में घात लगाकर बैठा हमलावर उसपर टूट पड़ा। उसने युवक के गले, पीठ और सीने में कई बार चाकू घोंपकर मार डाला और चाकू वहीं फेंककर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। हत्यारोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सुबह 6 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव के शत्रुघ्न का बेटा राहुल (20) कोचिंग पढ़ाता था। वह सुबह सैयद बाबा की मजार की तरफ नाले के पास शौच करने जा रहा था। उससे रंजिश रखने वाला गांव का ही एक युवक नाले से पहले बाग में उसपर हमला कर दिया।
हमलावर बकरा काटने वाले चाकू से राहुल पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसके गले में चाकू घोंप दिया। शरीर में सात जगह गहरा जख्म हो गया। जिससे वह लहूलुहान हो कर गिर गया। इस दौरान घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हमलावर घटनास्थल पर एक झुरमुट में चाकू फेंककर फरार हो गया। मृतक का पिता थोड़ी दूर पर खेत में काम कर रहा था। वह शोर सुनकर मोके पर पहुंचा। उन्होंने गांव के वकील नाम के युवक के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को रुद्रपुर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मृतक के पिता की तहरीर पर वकील के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में फोर्स लगा दी गई है। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी पकड़ लिया गया है। हत्या का कारण पता किया जा रहा है।