फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Missing Conductor body found in Travels bus at Gorakhpur

इस हाल में मिला लापता खलासी का शव, अब लोगों को सता रही है इस बात की आशंका

Thu, 23 Jul 2020 07:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jul 2020 07:42 PM IST
सार

  • नाराज ग्रामीणों ने केसरवानी पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को पीटा, कुर्सियां फेंकी
  • शव पर फेंका गया था ज्वलनशील पदार्थ, जीभ मुंह और दांतों के बीच थी फंसी, सिर पर भी थे चोट के निशान

 

विज्ञापन
Missing Conductor body found in Travels bus at Gorakhpur
शव मिलने के बाद आक्रोश जताते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के खोराबार पुलिस ने गुरुवार को जंगल सिकरी छड़ फैक्ट्री स्थित केसरवानी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित उसी के यार्ड में खड़ी एक बस से लापता खलासी मनोज उर्फ रावण (25) का शव बरामद किया। आशंका जताई जा रही है कि खलासी की हत्या कर शव को उसी बस में छिपाया गया था।

विज्ञापन


शव के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया था ताकि शिनाख्त न हो सके। शव की हालत देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने केसरवानी पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों को पीट दिया। पत्थर चलाए तथा कुर्सियों को फेंक दिया। जिसके बाद इंस्पेक्टर खोराबार ने सहयोगियों के साथ ग्रामीणों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 74 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 629
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंगल सिकरी गांव के छड़ फैक्ट्री टोला निवासी लक्ष्मण के नौ बेटों में से  एक मनोज उर्फ रावण केसरवानी ट्रेवेल्स की एक बस पर खलासी का काम करता था। यहीं केसरवानी पेट्रोल पंप के पीछे ट्रेवल्स के यार्ड स्थित एक बस में रावण का शव होने की सूचना किसी ने उसके पिता को दी। पिता ने इसकी जानकारी गुरुवार की दोपहर  खोराबार पुलिस को दी।

सूचना पर थानेदार नासिर हुसैन मयफोर्स मौके पर पहुंचे। बस के बाईं तरफ कंडक्टर वाली सीट के पास के दरवाजे से खून और पानी का रिसाव हो रहा था। पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन खुला नहीं। चालक की तरफ का दरवाजा खुला था।

लिहाजा पुलिस ने इसी रास्ते से शव को बाहर निकाला। रावण की जीभ दांतों व मुंह के बीच में फंसी थी। उसके शरीर, सिर पर चोट के निशान थे। शव दरवाजे के सीढ़ियों पर मुंह के बल पड़ा था। बस से दूर से ही दुर्गंध आ रही थी।
 
इसे भी पढ़ें- मशरूम भी बन सकता है स्वरोजगार का साधन, एक कमरे में उगाई जा सकती है ये फसल

मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि 21 जुलाई की सुबह मालिक से पैसा लेने शहर स्थित ऑफिस जाने की बात कहकर रावण घर से निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। वहीं बस का एक चालक सहजनवा निवासी रामशब्द बुधवार की दोपहर बस की चाबी लेने उनके घर गया था। उन्होंने चालक से कहा कि वह तो 21 जुलाई से ही घर नहीं लौटा है।

केसरवानी पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कहा कि रावण उनके ट्रेवल्स में पांच छह माह से काम करता था लेकिन रावण की एक भाभी मंजू देवी ने पुलिस को बताया कि उनका देवर ढाई साल से भी अधिक समय से यहां काम कर रहा था। हालांकि परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की तहरीर पुलिस को नहीं दी थी। वहीं वे हत्या के कारणों के बारे में भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। दुश्मनी से भी उन्होंने इंकार किया है। देर शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब केसरवानी पेट्रोल पंप के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर रही है। कैमरे का मुंह यार्ड में उसी बस की ओर है जिस बस में उसकी लाश मिली। वहीं पुलिस ने बस के चालकों रामशब्द और मुर्तजा को बुलाया तो पंप के मैनेजर ने बताया कि वह दोनों छुट्टी पर है।

इसे भी पढ़ें- मामूली बात से नाराज हुआ बेटा, पत्नी के साथ मिलकर कर दी बाप की हत्या

रावण अविवाहित था और नौ भाइयों में सबसे छोटा था। दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी की फुटेज खंगालने के अलावा पंप के सभी कर्मचारियों व बस के चालकों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने पंप के मैनेजर देवेंद्र यादव से कर्मचारियों की सूची मांगी है। वहीं दोनों चालकों को भी थाने बुलाया है।

खोराबार थानाध्यक्ष नासिर हुसैन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। परिजन किसी पर अभी कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस यार्ड में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed