फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son and daughters in law killed father in sant kabir nagar

मामूली बात से नाराज हुआ बेटा, पत्नी के साथ मिलकर कर दी बाप की हत्या

Thu, 23 Jul 2020 05:27 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Jul 2020 05:27 PM IST
सार

  • मां ने आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ दर्ज कराया गैर इरादतन हत्या का केस
  • आरोपी बहू पुलिस की हिरासत में, बेटे की हो रही तलाश

 

विज्ञापन
Son and daughters in law killed father in sant kabir nagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के बयारा गांव में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद में बेटे ने बहू के साथ मिलकर वृद्ध बाप को लाठी से प्रहार कर मार डाला। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


पीड़ित मां ने बेटे और बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस आरोपी बहू को हिरातस में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। जबकि आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- मशरूम भी बन सकता है स्वरोजगार का साधन, एक कमरे में उगाई जा सकती है ये फसल
विज्ञापन
विज्ञापन


बयारा गांव निवासी 60 वर्षीय रामपत चौरसिया के दो बेटे और तीन बेटियां है। छोटा बेटा विनोद दिल्ली में रहता है। जबकि तीन बेटियां, बड़ा बेटा मनोज और पत्नी घर पर रहती है। बड़ा बेटा मनोज शादीशुदा है। पीड़िता संगीता देवी का आरोप है कि बड़ा बेटा मनोज घर में उन लोगों के साथ रहता है और अक्सर परिवार के सदस्यों के साथ गाली गलौज और मारपीट करता है।
 

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

आरोप है कि बुधवार की रात 11 बजे के करीब मनोज अपने पिता रामपत को अपशब्द कह रहा था। झगड़ा बचाने के लिए पति रामपत घर से निकल गए और पुलिया पर जाकर बैठे थे। उसी दौरान बेटा मनोज अपनी पत्नी शर्मिला के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि बेटे और बहू मिलकर उसके पति को जबरियां खींच कर घर उठा लाए और लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद अफरा- तफरी का माहौल कामय हो गया। गांव वालों की मदद से घायल पति को एबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर के इन इलाकों की सड़कों पर पहरा, गलियों में दौड़ रही गाड़ियां

पीड़िता संगीता देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी कोतवाल रवींद्र कुमार गौतम ने बताया कि रामपत चौरसिया गोंडा में किसी पाउडर कंपनी में काम करते थे। बड़ा बेटा मनोज पिता से काम धंधा करने के लिए पैसे की मांग करता था। उसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।

पारिवारिक विवाद में बेटे मनोज ने डंडे से प्रहार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी बेटे मनोज और उसकी पत्नी शर्मिला के खिलाफ गैर इरातदन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शर्मिला पुलिस की हिरासत में है। जबकि मुख्य आरोपी मनोज की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed