फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   miscreants killed man due to father complaint to molestation with daughter in deoria

बेटी से छेड़खानी की शिकायत करना पिता को पड़ा भारी, दबंगों ने दी दर्दनाक मौत

Sat, 07 Nov 2020 01:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, एकौना (देवरिया)।
अमर उजाला ब्यूरो, एकौना (देवरिया)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
miscreants killed man due to father complaint to molestation with daughter in deoria
रोते- बिलखते परिजन व ग्रामीणों की जुटी भीड़।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एकौना क्षेत्र के एक गांव में बेटी के साथ छेड़खानी की शिकायत करने पर उसके पिता की दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले में पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, छेड़खानी और गैर इरादतन हत्या का अभियोग पंजीकृत किया।
विज्ञापन

   
जानकारी के अनुसार, एकौना थाना क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में गुरुवार की शाम एक युवती अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। गांव में रिश्तेदारी में आया एक युवक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने युवक के अश्लील हरकत की शिकायत अपने पिता से की। पीड़िता के पिता आरोपी युवक के रिश्तेदार के घर उसकी शिकायत करने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत के एक घंटे बाद रात करीब आठ बजे दूसरे पक्ष के लोग शिकायत से नाराज होकर पीड़िता के घर धावा बोल दिए। इन लोगों ने लाठी डंडे से पीड़ित लड़की के पिता की जमकर पिटाई कर दी। मोहल्ले के लोगों के जुटने पर पिटाई कर रहे लोग फरार हो गए।

घायल भोला प्रसाद (50) को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा। गोरखपुर से लखनऊ जाते समय रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई।

मृतक के चार बेटे विदेश में रहते है। दो लड़की संगम और मैना हैं। मृतक मजदूरी कर परिवार चलाने में सहयोग करता था। मौत की खबर सुन पत्नी दुर्गावती और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पति के मौत पर दुर्गावती बेहोश हो जा रही।

मामले में पुलिस ने गांव के श्रीराम, अभिषेक, मोनू, सोनू, जयराम, रवि, अनिल और रिश्तेदारी में आए युवक मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामगिरीश चौहान ने कहा कि घटना की सूचना पर पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। केस दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed