{"_id":"61f37def7dd0ce02a378641e","slug":"miscreants-escaped-with-government-goods-by-attaching-revolver-to-watchman-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौकीदार को रिवाल्वर सटाकर सरकारी सामान लेकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: चौकीदार को रिवाल्वर सटाकर सरकारी सामान लेकर फरार हुए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 Jan 2022 10:53 AM IST
सार
करही घाट पर पीपा पुल के लिए आई थी लोहे की चादर, केस दर्ज कर पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में करही घाट पर बन रहे पीपा पुल पर रखी गई चकर प्लेट (लोहे की मोटी चादर) को बुधवार को बदमाश पिकअप पर लादकर फरार हो गए। आरोप है कि चौकीदार को रिवाल्वर सटाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता केशव लाल ने झंगहा थाने में दी गई तहरीर में लिखा है कि गोर्रा नदी के करही घाट पर निर्माण खंड की ओर से पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। पुल पर विभाग की ओर से चकर प्लेट लगाई गई है।
विज्ञापन
इसकी मदद से गाड़ियां आसानी से पुल पर चढ़ती -उतरती हैं। बुधवार रात करीब 12 बजे पिकअप से आए बदमाश चकर प्लेट चोरी कर रहे थे, इसी दौरान चौकीदार कन्हैया की नींद खुल गई।
विज्ञापन
एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर सटा दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सका। बदमाशों के जाने के बाद उसने अभियंता को घटना की जानकारी दी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।