फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   miscreant died from police encounter In Gorakhpur

गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ने अस्पताल में तोड़ा दम, 2 की हालत गंभीर

Wed, 10 Jun 2020 09:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Jun 2020 09:39 AM IST
सार

  • पेट में लगी थी गोली, बालक समेत दो घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया गया है भर्ती
  • घर पर चढ़कर हिस्ट्रीशीटर विपिन ने साथियों के साथ की थी फायरिंग, दोनों हाथ से चला रहा था गोली

विज्ञापन
miscreant died from police encounter In Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की बुधवार सुबह मौत हो गई। बता दें कि यहां गुलरिहा इलाके के झुगियां बाजार में प्रापर्टी डीलर छोटू प्रजापति पर फायरिंग कर भाग रहे हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह और उसके साथियों का पीछा कर रही पुलिस से मुठभेड़ हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस की गोली से विपिन सिंह घायल हो गया था लेकिन इसी दौरान उसने पिपराइच के जंगल छत्रधारी में छोटू प्रजापति के साथी अरुण निषाद के भाई दीपचंद निषाद को गोली मार दी थी।
विज्ञापन


वहीं पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाश द्वारा मारी गई गोली से ग्रामीणों के बीच से आदित्य शर्मा घायल हो गया था। आदित्य और दीपचंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि घायल बदमाश विपिन सिंह को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था, उसके पेट में गोली लगी थी। घायल बदमाश के पास दो पिस्टल बरामद की गई थी। वहीं उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed