फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Minor Molested in basti by four friends case registered at basti

बस्ती: नाबालिग को तमंचा दिखाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 05:55 PM IST
सार

परशुरामपुर क्षेत्र में 28 दिन पहले हुई थी घटना, युवक पर दुष्कर्म, बाकी तीन पर उसका सहयोग करने का आरोप।

विज्ञापन
Minor Molested in basti by four friends case registered at basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र की नाबालिग से तमंचा दिखाकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। एक युवक पर दुष्कर्म और बाकी तीन पर उसका सहयोग करने का आरोप है। घटना के 28 दिन बाद मंगलवार को परशुरामपुर पुलिस ने दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के तहत चार पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


14 वर्षीया पीड़िता का आरोप है कि आठ जून की रात लगभग 10 बजे वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकली थी। तभी अनिकेत तथा शिवम निवासी लछिमनपुर तथा दो और अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। चारों उसे तमंचा दिखाकर गन्ने के खेत में ले गए। वहां अनिकेत ने दुराचार किया।
विज्ञापन


शिवम तथा बाकी दोनों ने अनिकेत का सहयोग किया। पुलिस ने चारों आरोपियों पर दुराचार तथा पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने में विलंब होने के बारे में पूछे जाने पर परशुरामपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि घटना के बाद थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र दिया था, उसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed