{"_id":"5f6c8a82936b8c04911cebd1","slug":"minor-girl-sexul-haresment-by-man-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने थाने से भगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो दिखाकर बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने थाने से भगाया
Thu, 24 Sep 2020 05:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Sep 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में बकरी चराने गई बालिका को अश्लील वीडियो दिखाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की मां शिकायत करने आरोपी के घर गई तो नाराज युवक परिजनों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में न्याय की आस लेकर महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची, लेकिन वहां भी पुलिसकर्मियों ने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार कर थाने से भगा दिया।
इसकी शिकायत पीड़िता ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आठ वर्षीय बेटी 10 सितंबर को दिन में करीब 12 बजे गांव से पश्चिम सिवान स्थित एक चकरोड पर बकरी चरा रही थी। इसी बीच गांव का एक युवक पहुंचा।
उसने बेटी को फुसलाकर मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो दिखाने लगा। कुछ देर बाद छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई कर जबरन गन्ने के खेत में खींच ले गया और कपड़ा उतार दिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इस बीच बेटी की आवाज सुन खेत की तरफ कुछ लोग पहुंचे तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। उसने घर आकर आपबीती बताई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि दुर्व्यवहार का आरोप निराधार है। थानाध्यक्ष को मामले में त्वरित कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।