{"_id":"5eeb617883c1ea004532c2d5","slug":"minor-girl-sexual-assulted-by-men-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार
Thu, 18 Jun 2020 06:23 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जिले में एक किशोरी को बहला-फुसला कर अश्लील वीडियो बनाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने धमकी व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गौर थाने की पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
13 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया कि उसने अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में इसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अनिल कुमार दुबे ने बताया कि बुधवार देर शाम आईपीसी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के करीब हलुआ बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन