लाइव सुसाइड: बीवी करती रही मिन्नतें, पति ने वीडियो कॉल के दौरान ही दुबई में दे दी जान, ये थी मौत की वजह
उसके इस कदम से परिवार के लोग सदमे में आ गए। परिवार के लोगों ने शव को मंगाने का इंतजाम करने के लिए प्रशासन से मांग की है। जानकारी के मुताबिक, पिपरौली कस्बे के स्व. मोहम्मद मोबिन के 27 वर्षीय पुत्र तफसीर आलम का मई 2019 में निकाह हुआ था। सात माह पहले तफसीर सऊदी अरब के रियाद शहर में नौकरी करने गया था।
सोमवार की शाम तफसीर ने दुबई से ही वीडियो कॉल की और घरवालों से बातचीत करने लगे। परिवार के लोगों के मुताबिक, तफसीर ने बताया कि कामकाज अच्छा नहीं चल रहा है और वह परेशान है।
परिवार ने बताई मौत की वजह
परिवार के लोग ढांढस बंधाने लगे। इस बीच तफसीर अचानक उठकर रस्सी से फंदा तैयार करने लगा। यह देख परिवार के लोग दंग रह गए। वे वीडियो कॉल पर ही उसे समझाते रहे लेकिन तफसीर ने उनकी एक नहीं सुनी। फिर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। यह देखकर घर में कोहराम मच गया।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार के लोगों ने बताया कि तफसीर कुछ दिनों से अवसाद में था। इस घटना की जानकारी पिपरौली के चौकी प्रभारी धर्मवीर सिंह को दी गई है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि दुबई में रह रहे युवक की खुदकुशी की सूचना मिली है।