फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Married women death in suspicious circumstances at Kushinagar

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायकेवालों ने लगाया ये आरोप

Thu, 24 Dec 2020 05:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Dec 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Married women death in suspicious circumstances at Kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानाक्षेत्र के डिबनी बंजरवा गांव के बाजार टोला में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग उसके अंतिम संस्कार तैयारी में थे, तभी मायके वाले पहुंच गए। उन लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद ससुरालवाले शव को छोड़कर चले गए। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी गई है। डिबनी बंजरवा के बाजार टोला निवासी वशिष्ठ गुप्ता की पुत्रवधू रागनी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल के लोग शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे, तभी मायके वाले पहुंच गए और अंतिम संस्कार रोक दिया।
विज्ञापन


मृतका की मां उमा देवी पत्नी बलिस्टर गुप्ता पटहेरवा थानाक्षेत्र के गंगुवा गांव की निवासी हैं। उनका आरोप था कि वर्ष-2015 में रागिनी की शादी सुनील पुत्र वशिष्ठ से हुई थी। शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जांच में जुटी पुलिस

रागनी की तीन बेटियां हैं। उमा देवी ने मृतका की सास, ससुर, देवर आदि के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मायके पक्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची तरयासुजान थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तरयासुजान के एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के किसी प्रकार के निशान नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed