{"_id":"5ffaae038ebc3e32ee293020","slug":"man-killed-brother-due-to-fight-on-land-dispute-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, एक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली बात को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, एक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Sun, 10 Jan 2021 05:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारी गांव में शनिवार रात रुपये के लालच में छोटे भाई सोनू सिंह ने बड़े भाई बालेंद्र सिंह (45) की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में दोनों भाई बेचे गए खेत के रुपये का बंटवारा कर रहे थे, इसी दौरान विवाद हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपित सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। सोनू इससे पहले 2009 में भी भाई के साथ मिलकर पिता की हत्या कर चुका है। उस समय भी जमीन के पैसे के बंटवारे में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के बारी गांव निवासी सोनू सिंह और उसके बड़े भाई बालेंद्र सिंह के बीच शनिवार रात जमीन बेचने के बदले मिले रुपये के बंटवारे के लिए विवाद हो रहा था। सोनू ने घर के सामने स्थित जमीन व मकान का 1.20 लाख रुपये में बैनामा किया था। बालेन्द्र उसमें अपना हिस्सा मांग रहे थे, जबकि सोनू का कहना था कि जमीन उसके हिस्से की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि नशे में धुत भाइयों में विवाद बढ़ा तो सोनू ने कुल्हाड़ी से बालेंद्र के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया। एक वार उसने बालेन्द्र के गर्दन पर कर दी, जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद सीओ खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण और सिकरीगंज एसओ उपेंद्र मिश्रा टीम के साथ साथ मौके पर पहुंचे।
सीओ ने गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, पुलिस ने बालेंद्र के शव को कब्जे में लेकर आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद वह घर से भागा नहीं था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।
सीओ ने गांव के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। उधर, पुलिस ने बालेंद्र के शव को कब्जे में लेकर आरोपित सोनू को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के बाद वह घर से भागा नहीं था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है।