फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man kidnaped her sister-in-laws daughter in Gorakhpur

पत्नी को मायके से ले जाने के लिए पति ने चली ऐसी चाल, साली बोली- 'जीजा पहले तो ऐसे नहीं थे'

Thu, 19 Nov 2020 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 05:53 PM IST
सार

  • बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर सक्रिय हुई तिवारीपुर पुलिस
  • 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर अपह्त बच्ची को कराया मुक्त

विज्ञापन
man kidnaped her sister-in-laws daughter in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पत्नी को मायके से ले जाने के लिए बिहार के एक युवक ने साली की तीन साल की बच्ची का बुधवार की रात करीब 12 बजे अपहरण कर लिया।

विज्ञापन


सूचना पर बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका पर तिवारीपुर पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस बच्ची व उसके अपहरणकर्ता की तलाश में जुट गई। पुलिस ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे युवक को डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन


घटना का पर्दाफाश करते हुए अपने कार्यालय में सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि तिवारीपुर इलाके की एक तीन वर्ष की बच्ची का बुधवार की रात करीब 12 बजे अपहरण हो गया। चूंकि मामला तीन वर्ष के बच्ची के अपहरण का था इसलिए एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ की अगुवाई में तिवारीपुर इंस्पेक्टर संदीप सिंह व उनकी टीम अपहरण का केस दर्ज कर तुरंत सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विलांस की मदद से पुलिस ने बिहार के बगहा के एक गांव के निवासी आरोपी युवक को गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया और अपह्त बच्ची को मुक्त करा लिया।

पुलिस के अनुसार युवक बच्ची को बिहार ले जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में था। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया और आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक वाहन चालक है। वह बगहा बिहार व पडरौना कुशीनगर से चोरी के आरोप में दो बार जेल जा चुका है।

 

बोला आरोपी, पत्नी को मायके से ले जाने के लिए किया ऐसा

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का मायका तिवारीपुर इलाके के एक मोहल्ले में है। उसकी पत्नी छठ मनाने बीते 11 नवंबर को मायके आई थी। पत्नी को साथ घर ले जाने के लिए वह 16 नवंबर को मूर्ति विसर्जन के दिन पत्नी के मायके आया।

पत्नी को उसने घर चलने के लिए बोला तो उसने कहा कि वह उसके लिए कपड़ा खरीद दे तो वह साथ चलेगी। जिसके बाद आरोपी युवक ने 4500 रुपये का कपड़ा खरीद दिया। लेकिन पत्नी उसके बाद भी जाने को तैयार नहीं हुई।

उसी समय पत्नी के मायके में अपनी तीन साल की बच्ची के साथ राजघाट इलाके के एक मोहल्ले की उसकी साली भी आई हुई थी। पत्नी पर घर चलने का दबाव बनाने व सबक सिखाने के लिए युवक ने 18 नवंबर की रात करीब 12 बजे जब सब लोग सो गए तो साली की तीन वर्ष की बच्ची को चोरी से अपने साथ लेकर बिहार जाने के लिए निकल गया। रात भर वह डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन पर बच्ची के साथ रहा। पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता भी ऑटो चालक हैं।

वहीं अपनी बच्ची को सही सलामत पाकर साली ने खुशी जताई। उसने कहा कि जीजा को ऐसे पहले कभी नहीं देखा। बच्ची का अपहरण करने के आरोप में पुलिस उन्हें कड़ी सजा देगी।

गगहा में बच्चियों के साथ हुई दो घटनाओं ने किया पुलिस को सक्रिय
कहते हैं कि दूध का जला छांछ भी फूकफूक कर पीता है। अभी हाल ही में गगहा में हुए नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर  हत्या कर शव नदी में फेंकने की घटना व नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने पुलिस को सक्रिय कर दिया। पुलिस को अंदेशा था कि इस बच्ची के साथ भी कोई उसी तरह की अनहोनी न हो जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed