{"_id":"6051ed2a3a9ecb435e23229f","slug":"man-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: लापता युवक का शव मिला, हाथ के दोनों पंजे और दाहिना पैर गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: लापता युवक का शव मिला, हाथ के दोनों पंजे और दाहिना पैर गायब
Thu, 18 Mar 2021 10:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:02 AM IST
सार
- 11 मार्च से लापता थे नकुल, पीपीगंज बंधे किनारे मिली लाश
- गले पर दबाने के निशान, पुलिस ने प्रेम संबंधों में हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में करीब सप्ताह भर से लापता चिलुआताल के सोनबरसा गांव निवासी नकुल (20) का शव बुधवार सुबह पीपीगंज के मानीराम कुदरिहा चिमटा बंधे किनारे मिला। युवक के दोनों हाथों के पंजे और दाहिना पैर घुटने के नीचे से गायब था। उसके गले पर भी दबाने के निशान मिले हैं। आशंका है कि बेरहमी से उसके हाथ-पैर काटे गए हैं या फिर जानवरों ने नोंचा है।
विज्ञापन
लापता युवक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नकुल 11 मार्च को पड़ोसी रविंद्र के घर ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह घर पर थोड़ी देर में लौटने की बात कहते हुए बाइक से निकल गए थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने फोन मिलाया तो मोबाइल फोन बंद मिला।
विज्ञापन
परिजनों ने दूसरे दिन चिलुआताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की सुबह चिमटा बंधे के किनारे जानवर एक शव को नोंच रहे थे। यह देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसकी पहचान नकुल के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नकुल के गले पर दबाने के निशान थे और जीभ बाहर निकली हुई थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
तीन महीने पहले ही हुई थी शादी
नकुल मजदूरी करके जीवन यापन करता था। उसकी शादी तीन महीने पहले 15 दिसंबर 2020 को महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के हुड़रा गांव में हुई थी। नकुल के दाहिने हाथ पर एनके गुदा हुआ था।
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। चिलुआताल में गुमशुदगी दर्ज थी, इस वजह से अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सीडीआर व अन्य स्रोतों से मामले का जल्द पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। चिलुआताल में गुमशुदगी दर्ज थी, इस वजह से अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। सीडीआर व अन्य स्रोतों से मामले का जल्द पर्दाफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।