{"_id":"5f5cb88f8ebc3e6a0377f9d4","slug":"man-dead-body-found-in-gadak-river-at-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: तीन दिन पहले दोस्त के साथ घर से निकला था शख्स, अब इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: तीन दिन पहले दोस्त के साथ घर से निकला था शख्स, अब इस हाल में मिला शव
Sat, 12 Sep 2020 05:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सलेमपुर (देवरिया)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Sep 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
शव मिलने के बाद थाने पर ग्रामीणों की लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गढ़वा गांव के समीप गंडक नदी में कोतवाली क्षेत्र के इटहुआ चंदौली गांव के एक शख्स का शव मिला है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दो नामजद युवकों पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार प्रसाद का बेटा बृजेश कुमार (32 वर्ष) गुरुवार सुबह गांव के अपने एक दोस्त के साथ सलेमपुर जाने की बात कहकर निकला था। जब देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उसका मोबाइल नंबर बंद बता रहा था। उसके दोस्त से बृजेश के बारे में जानकारी ली तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
काफी कोशिश करने बाद शुक्रवार को परिवार के लोगों ने उसके गांव के दोस्त समेत एक नगर के युवक के नाम पर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में बृजेश के दोस्त ने बताया कि सभी लोग बाजार से ठंडी बीयर लेकर नदावर बंधे पर चले गए थे। उसकी माने तो वहां बीयर पीने के बाद बृजेश कुमार ने नदी में छलांग लगा दिया। यह देख दोनों वहां से भाग निकले। शनिवार की सुबह युवक का शव लार थाना क्षेत्र के रतनपुरा गढ़वा गांव के समीप गंडक नदी में उतराता हुआ मिला।
प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि युवक के भाई की तहरीर पर शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। साथ ही दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।