फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   man climb on water tank threaten to suicide in kushinagar

कुशीनगर: पानी की टंकी पर चढ़ा शख्स, बोला- 'मेरे दोस्त को बुलाओ नहीं तो दे दूंगा जान'

Mon, 19 Apr 2021 07:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Apr 2021 07:38 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार युवक का दिमागी संतुलन नहीं है ठीक, वह दो दिनों से लापता अपने किसी साथी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ा है।

विज्ञापन
man climb on water tank threaten to suicide in kushinagar
सुसाइड की धमकी दे रहा है शख्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में सोमवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी निवासी एक युवक रविवार देर रात तिवारी पट्टी गांव में बने आईटीआई कॉलेज परिसर स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। सेवरही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह शख्स कुछ मानने को तैयार नहीं था। सोमवार की दोपहर में किसी तरह से नीचे उतारा गया। टंकी पर चढ़े युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रकबा दुलमापट्टी निवासी विशम्भर (28) रविवार की रात में तिवारी पट्टी स्थित आईटीआई कालेज परिसर में बने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्म हत्या की धमकी देने लगा। युवक की आवाज सुनकर स्कूल के सुरक्षागार्ड मौके पर पहुंचे और उससे नीचे उतरने को कहा। इस पर वह युवक टंकी से नीचे कूदने की धमकी देने लगा। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने सेवरही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


रात में ही सेवरही एसओ पहुंचे और काफी देर तक प्रयास हुआ लेकिन युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। इसके बाद सोमवार की सुबह एसडीएम तमकुहीराज एआर फारूकी भी मौके पर पहुंचे और युवक से नीचे उतरने का आग्रह किया। मौके पर रहे पुलिस अफसरों के अनुसार रविवार की रात में इस युवक ने अपने एक मित्र की हत्या की बात कही तो पुलिस मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां कोई घटना ही नहीं हुई थी। दुबारा उतरने का आग्रह किया गया तो नए-नए बहाने बनाने लगा। काफी प्रयास के बाद भी नीचे नहीं उतरा तो पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। सोमवार को भी तमाम प्रयास हुआ लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। सोमवार की दोपहर में युवक मान गया और नीचे उतर आया।


एसओ सेवरही महेंद्र चतुर्वेदी का कहना है कि युवक स्वत: ही नीचे उतर आया है। उसे पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed