फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Male and female priests of karan mata temple murder in Maharajganj

खौफनाक: मंदिर में कदम रखते ही उड़े भक्तों के होश, लहूलुहान मिले पुजारी और एक महिला, पीट-पीटकर हुई हत्या

Fri, 19 Nov 2021 02:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Nov 2021 02:38 PM IST
सार

दोनों की हत्या क्यों हुई पुलिस इस बिंदु पर जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में पुजारी की जमीन निकली थी। जिसके मुआवजे के रूप में 14 लाख रुपये मिले थे।

विज्ञापन
Male and female priests of karan mata temple murder in Maharajganj
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में कारण माई मंदिर के पुजारी व महिला पुजारी की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इन दोनों की हत्या क्यों हुई पुलिस इस बिंदु पर जांच करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रोहिन बैराज में पुजारी की जमीन निकली थी। जिसके मुआवजे के रूप में 14 लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महदेईयां गांव के रहने वाले रामरतन मिश्र (74) गांव में मंदिर बनवाकर पूजा पाठ करते थे। मंदिर में करीब 20 साल से नेपाल के ढ़कधइयां चेनपुरवा गांव की कलावती (66) भी पूजा करती थी। इन दोनों लोगों का गांव के लोग बहुत सम्मान करते थे। पुजारियों ने वाराणसी से कुछ दिन पहले हनुमान की मूर्ति लाकर स्थापित कराई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह गांव के लोग मंदिर की ओर गए तो दोनों के शव खून से लथपथ पड़े थे। शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि दोनों को बेरहमी से पीट- पीट कर मार डाला गया हो। हत्या की सही वजह का पता अभी नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच में लगी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के कारणों के बारे में तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed