फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Judicial custody of accused cops increased to 10 january in Manish murder case

मनीष हत्याकांड: आरोपी पुलिस वालों की न्यायिक अभिरक्षा 10 तक बढ़ी, विवेचक ने कोर्ट में भेजा था प्रार्थनापत्र

Thu, 06 Jan 2022 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

सीबीआई आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि 10 जनवरी तक कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर सीबीआई टीम आरोपियों को साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन
Judicial custody of accused cops increased to 10 january in Manish murder case
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता। (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर होटल कृष्णा पैलेस में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की हत्या के आरोपी पुलिस वालों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में बृहस्पतिवार दोपहर बाद आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की गई। इसके बाद विवेचक की ओर से कोर्ट में भेजे गए प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए मजिस्ट्रेट ने 10 जनवरी तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पेशी के समय सीबीआई टीम के लखनऊ से बृहस्पतिवार को आने की उम्मीद थी। मगर, दोपहर तक टीम नहीं पहुंची जिससे दो बजे के बाद विवेचक की तरफ से एपीओ प्रार्थनापत्र लेकर सीजेएम न्यायालय में पहुंचे थे। जिसमें आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन


इसके बाद मनीष हत्याकांड के आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दारोगा अक्षय मिश्रा, राहुल दुबे, विजय यादव, मुख्य आरक्षी कमलेश यादव व आरक्षी प्रशांत की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। अदालत ने विवेचक के प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए सभी पुलिसकर्मियों की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर है कि सीबीआई आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी तेज कर दी गई है। उम्मीद है कि 10 जनवरी तक कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर सीबीआई टीम आरोपियों को साथ लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed